चंदौली, अप्रैल 23 -- नियामताबाद (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के एकौनी (ऐरी) गांव के सिवान में जल जीवन मिशन की ओवरहेड टैंक के पास स्थित एक बाउंड्री के अंदर गुरुवार की सुबह 28 वर्षीय युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीणों ने बाउंड्री के भीतर शव पड़ा देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। युवक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी। शव की स्थिति देखकर हत्या कर शव को जलाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। यह भी पढ़ें- कनखर नदी से बघार निवासी युवक का शव बरामद फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और युवक की पहचान कराने का प्रयास जार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.