मुंगेर, फरवरी 24 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माधोपुर रेलवे मैदान के निकट स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का दूसरा दिन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। असम से आए कथावाचक स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती कथा का शुभारंभ गुरु वंदना तथा जय गिरधारी, जय राधा माधव भजन से किया। स्वामीजी ने राजा परीक्षित के जन्म, उनके ज्ञान और धर्मनिष्ठ जीवन का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि ऋषि पुत्र के श्राप के बाद राजा परीक्षित ने सांसारिक मोह त्यागकर भगवान की शरण ली। उसी समय शुकदेवजी वहां पहुंचे और उन्हें श्रीमद् भागवत का दिव्य ज्ञान सुनाया। कथा में सृष्टि वर्णन, विदुर-मैत्रेय संवाद, भक्ति-ज्ञान-वैराग्य की महिमा तथा भगवान की लीलाओं का भी विस्तार से वर्णन किया गया। स्वामीजी ने कहा कि संकट की घड़ी में मनुष्य को केवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.