जीवन बीमा के नाम पर ठगे गए तीन लाख हुए वापस
मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर मुजफ्फरपुर साइबर थाना ने सदर थाना इलाके के अशोक राय को ठगी के तीन लाख रुपये वापस दिलवाए। इस संबंध में साइबर डीएसपी हिमांशु शर्मा ने बताया कि अशोक राय ने बीते 29 जुलाई को एनसीआरपी पर शिकायत की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि एक निजी कंपनी के जीवन बीमा कराने के नाम पर तीन लाख रुपये लिए गए। शातिरों ने ना तो बीमा किया और ना ही रुपये वापस किए। अशोक राय की शिकायत के आधार पर बैंक और जिन खातों में रुपये लिए गए थे, उनसे ईमेल व कॉल के जरिए संपर्क किया गया। इसके बाद अशोक राय के खाते में तीन लाख रुपये वापस कराए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.