दरभंगा, मई 22 -- विजय राय,बेनीपुर। एएनएम ट्रेनिंग स्कूल एसडीएच बेनीपुर में बुधवार को 2025-27 सत्र की छात्राओं का कैपिंग सेरेमनी एवं शपथ ग्रहण का आयोजन समारोहपूर्वक हुआ। सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि आपकी शिक्षा लोगों के जीवन बचाने के काम आएगी इसीलिए पूरी तनमयता के साथ शिक्षा ग्रहण करें। मौके पर एनसीडी ऑफिसर डॉ. सतेन्द्र मिश्रा, डीपीएम प्रभात कुमार राजू, डीएएम बसंत कुमार, अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर की प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. कुमारी भारती, स्वास्थ्य प्रबंधक राहुल कुमार आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जीवन बचाने के काम आएगी शिक्षा यह भी पढ़ें- शिक्षा, स्वास्थ्य और नवाचार के माध्यम से युवाओं का भविष्य संवार रहा शंभूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...