भभुआ, मार्च 20 -- डीएम ने सभी बीडीओ को पत्र लिखकर शत-प्रतिशत प्रमाणीकरण कराने का दिया निर्देश कैमूर जिले में 54 हजार 228 पेंशनधारियों का अभी करना है जीवन प्रमाणीकरण (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों को 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण कराने की समय सीमा निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराए जाने पर पेंशनधारियों को योजना की राशि नहीं मिलेगी। डीएम नितिन कुमार सिंह ने जिले के सभी बीडीओ को पत्र भेजकर लाभुकों का शत-प्रतिशत जीवन प्रमाणीकरण कराने का निर्देश दिया है। डीएम द्वारा बीडीओ को जारी पत्र में लिखा गया है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के मृत पेंशनधारियों को चिन्हित करते हुए इसे ई-लाभार्थी पोर्टल पर अपडेट करने के लिए कॉमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से नि:शुल्क जीवन प्रमाणीकरण ...