पूर्णिया, अप्रैल 28 -- पूर्णिया। डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक महानंदा सभागार में की गई। डीएम द्वारा पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी। सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया की पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण में आवश्यक गति लाना सुनिश्चित करें। बैठक में वरीय पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। डीएम द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अति महत्वपूर्ण पत्रों का त्वरित निष्पादन तथा न्यायालय से संबंधित मामलों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर करें। राजस्व संबंधित कार्य तथा आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त सेवाओं का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अन्दर करना सुनिश्चित कर...