बेगुसराय, मार्च 6 -- बीहट। प्रखंडकर्मियों की बैठक में बीडीओ अनुरंजन कुमार ने सभी प्रकार के पेंशनधारियों के आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। बीडीओ ने बताया कि 7 मार्च से 18 मार्च तक बरौनी प्रखंड की सभी 15 पंचायतों में आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण को लेकर शिविर लगेगा। जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने की स्थिति में लाभुकों को पेंशन मिलना बंद हो जाएगा। पेंशन योजना के लाभुक सीएससी के जरिये भी आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण करा सकते हैं। शिविर के लिए पर्यवेक्षी कमियों की नियुक्ति कर दी गई है। बरौनी प्रखंड की 15 पंचायतों में छह हजार तथा बीहट नगर परिषद क्षेत्र में तीन हजार पेंशनधारियों का आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण लंबित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.