जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया तो रुक सकती है पेंशन
सहरसा, मई 7 -- सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। समय पर सत्यापन नहीं कराने वाले लाभार्थियों की पेंशन राशि रोकी जा सकती है। लंबित प्रमाणीकरण को लेकर प्रखंड प्रशासन ने पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को बीडीओ वीरेन्द्र कुमार ने सीडीपीओ श्वेता प्रसाद, बीपीआरओ कैलाश पासवान एवं पर्यवेक्षिकाओं के साथ बैठक कर अभियान की समीक्षा की। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड में कुल 16 हजार 543 पेंशनधारी लाभार्थी हैं। इनमें 11 हजार 689 लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 48 सौ 54 का सत्यापन अब भी लंबित है। यह भी पढ़ें- जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती पेंशन लाभुक बायोमेट्रिक तरीके से अंगूठा अथवा आंखों के स्कैन द्वारा सत्यापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.