मोतिहारी, मार्च 16 -- मोतिहारी। समाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से दी जाने वाली छह तरह की पेंशन में लाभुक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराते हैं तो सरकार की ओर से दी जाने वाली पेंशन की राशि बंद कर दी जायेगी। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अक्षय कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन समेत छह तरह के पेंशन की राशि दी जाती है। सभी लाभुकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपना जीवन प्रमाणीकरण करा लें। जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर उनकी पेंशन की राशि बंद कर दी जायेगी। सभी कॉमन सर्विस सेंटर व प्रखंड मुख्यालय में जीवन प्रमाणीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध है। जहां लाभुकों को एक रुपये भी नहीं देना है। अगर किसी सेंटर पर लाभुक से रुपये मांगा जाता है तो उसकी शिकायत करें। तुरंत कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...