मुजफ्फर नगर, नवम्बर 27 -- चौधरी चरण विश्वविद्यालय मेरठ की कुलपति संगीता शुक्ला ने कहा कि भागवत धरा शुकतीर्थ तपोभूमि है, जो भागवत ज्ञान से जीवन का मार्गदर्शन करती है। श्री शुकदेव आश्रम में पधारी कुलपति संगीता शुक्ला ने अक्षय वट की परिक्रमा कर शुकदेव मंदिर में पूजा की। उन्होंने वीतराग स्वामी कल्याणदेव संग्रहालय का अवलोकन किया और शिक्षा ऋषि को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज से आशीर्वाद लिया। कुलपति ने कहा कि शुकतीर्थ शांति, ऊर्जा और ज्ञान की पौराणिक धरा है। भागवत की उद्गम स्थली मनुष्य को जीवन दर्शन का बोध कराती है। ज्ञान, भक्ति और वैराग्य के संस्कारों से जीवन निर्माण होता है। अनेक तीर्थो को जनसुलभ बनाने में उनका अतुल्य योगदान रहा। वीतराग संत के शुकतीर्थ को विश्व स्तर पर स्थापित किया। पीठाधीश्वर ने कुलपति को शॉल, साहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.