बुलंदशहर, मार्च 13 -- श्री सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय, नरवर नरौरा के संस्थापक अनंत श्री विभूषित कुलपति जीवन दत्त महाराज की 69वीं पुण्यतिथि मनाई गई। महाविद्यालय के प्रबंधक और पूर्व प्राचार्य महेश प्रकाश शर्मा के आचार्यत्व में विद्यालय प्रांगण में पूज्य जीवनदत्त महाराज का अभिषेक एवं पूजन किया गया। आचार्य और छात्रों ने वेद मंत्रोच्चार के साथ पुण्यतिथि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विद्यालय में भंडारे का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या अंजना शर्मा, दंडी स्वामी विशुद्धानंद महाराज, पूर्व अध्यक्ष विवेक वशिष्ठ, आचार्य दिवाकर वशिष्ठ, अखिलेश शर्मा, पंडित योगीराज शर्मा एवं विद्यालय के सभी अध्यापक एवं छात्र मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...