गंगापार, अप्रैल 16 -- करछना क्षेत्र के जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। छात्रों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के छात्र पार्थ पांडेय ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। मानशी सिंह 95 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। अंकुर पांडेय ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दीपती मौर्य और प्रियांशु कुशवाहा ने 92-92 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि सिद्धार्थ शुक्ला ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. आर.पी. पांडेय ने सभी छात्रों को बधाई दी। प्रबंधक डॉ. केके शुक्ला, प्रधानाचार्या सुप्रिया कर्माकर व शिक्षक ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- प्रयाग पब्लिक स्कूल, हंडिया के बच्चों ने लहराया परचम यह भी पढ़...