जीवन ज्योति विद्यालय में मैंगो फेस्टिवल की धूम
धनबाद, जून 10 -- धनबाद। दिव्यांग बच्चों के विशेष विद्यालय जीवन ज्योति में इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद की ओर से रंगारंग मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने आम के थीम पर आधारित आकर्षक वेशभूषा धारण कर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके साथ ही बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। क्लब की उपाध्यक्ष पोलोमी सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई और आम से बने विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में क्लब की अश्विनी लाला समेत विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.