बिहारशरीफ, मार्च 2 -- जीवन ज्योति बीमा योजना में पति को मिले दो लाख रुपये दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की तकिया कलां शाखा ने नॉमिनी को किया भुगतान सालाना 436 रुपये प्रीमियम जमा कर मृत खाताधारक ने कराया था अपना बीमा फोटो: राजकुमार बैंक: बिहारशरीफ के तकियाकला मोहल्ले में नॉमिनी राज कुमार को बीमा राशि से संबंधित दस्तावेज सौंपते शाखा प्रबंधक। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की तकिया कलां शाखा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एक मृत खाताधारक के आश्रित को दो लाख रुपये के क्लेम का भुगतान किया गया है। बैंक ने मृतक राजकुमारी देवी के नॉमिनी उनके पति राज कुमार के बैंक खाते में सीधे यह राशि ट्रांसफर की है। शाखा प्रबंधक सौरव कुमार ने बताया कि तकिया कलां निवासी राजकुमारी देवी बैंक की नियमित खाताधारक थीं। उन्होंने मृत...