जीवन जीने की कला सिखाते हैं आदि ग्रंथ
हरदोई, मई 12 -- हरदोई। आर्य कन्या महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग और दुर्गा भाभी कल्चरल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। विशिष्ट वक्ता प्रो ओंकार नाथ उपाध्याय पूर्व विभागाध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय ने विषय की प्रासंगिकता को बड़े ही प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। बताया गया कि इस वर्ष से लखनऊ विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की परास्नातक कक्षाओं में नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत प्राचीन भारतीय ग्रंथों के अंग्रेजी संस्करण को शामिल किया गया है। छात्राओं में इसी विषय के प्रति रुचि और गहनता के उद्देश्य से इस व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्रो उपाध्याय ने विषय की गहनता और व्यवहारिक पक्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पाठयक्रम जीवनोपयोगी होना चाहिए। इसीलिए भारतीय आदि ग्रंथों का पाठ्यक्रम में होना अति आवश्यक है। भारती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.