देवरिया, अप्रैल 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। स्काउट गाइड द्वारा संचालित रोवर्स, रेंजर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन संत विनोबा पीजी कॉलेज में बुधवार को हुआ। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार राव ने ध्वजारोहणकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रजवलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि ने कहा कि स्काउट, गाइड जीवन जीने की कला को सिखाना है। इसमें विषम परिस्थितियों में एक दूसरे की सहायता करते हैं और आत्मनिर्भर बनते हैं। स्काउट गाइड से बच्चों के अंदर अनुशासन, समाज सेवा एवं देश सेवा का भाव विकसित होता है। प्रशिक्षण से बच्चों में शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक एवं संवेगात्मक शक्तियों का विकास होता है, जिससे वह समाज, देश, राष्ट्र एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग और शांति स्थापित करने में सक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.