बलरामपुर, फरवरी 17 -- बलरामपुर संवाददाता। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय शहजौरा, रेहरा बाजार में आयोजित परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय जिला स्तरीय स्काउट गाइड रैली का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समापन अवसर पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शुभम शुक्ला, वित्त एवं लेखाधिकारी विवेक कुमार पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, रैली नोडल अधिकारी अशोक कुमार पाठक एवं रमेश कुमार ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। रैली के दूसरे दिन प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने टेंट निर्माण तथा बिना बर्तन के भोजन बनाने जैसी गतिविधियों में अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए टेंटों का अवलोकन कर उनकी सराहना की। चारों संवर्ग कब, बुलबुल, स्काउट एवं गाइड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई। कब संवर्ग में बंजरिया हुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.