भागलपुर, जनवरी 4 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जीवन जागृति सोसाइटी के सदस्यों ने शनिवार को रेडक्रॉस रोड स्थित कार्यालय में सोसायटी के मुख्य सलाहकार रहे स्व. सुनील सुमन कुमार सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि उनके निधन से समाज और संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। श्रद्धांजलि सभा में अजीत कुमार सिंह, डॉ. कृष्णा सिंह, डॉ. सतेंद्र, पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह, श्यामल सिंह, आभा पाठक, अभिषेक दीपक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.