जीवन कौशल व डिजिटल साक्षरता से सशक्त हो रहे किशोर-किशोरी
सीतामढ़ी, जुलाई 26 -- प्रलयंकर सुरसंड। महिला एवं बाल विकास निगम, महादलित विकास मिशन, यूनिसेफ तथा प्रथम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पठनपूरा पंचायत सरकार भवन में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य किशोर-किशोरियों में नेतृत्व क्षमता, डिजिटल साक्षरता और जीवन कौशल को बढ़ावा देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।शिविर में कुम्मा, बनौली, पठनपूरा, रधाउर और मरुकी पंचायतों के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक शबनम कुमारी ने लैंगिक समानता और आत्मविश्वास पर जोर दिया। उन्होंने हिंसा व भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देते हुए महिला हेल्पलाइन (181) और चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) की उपयोगिता बतायी।यूनिसेफ व प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने युवाओं को आधुनिक युग की चुनौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.