चंदौली, दिसम्बर 18 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। कम्पोजिट स्कूल हृदयपुर में नीति आयोग की ओर से संचालित जीवन कौशल शिक्षा के स्टेट हेड फैज़ल, खण्ड शिक्षा अधिकारी चहनिया सुरेन्द्र प्रताप सहाय और ब्लॉक कोआर्डिनेटर निक्की ने जीवन कौशल की गतिविधियों का अवलोकन किया। स्टेट हेड फैजल ने बताया कि बच्चों में जीवन कौशल का विकास करने के लिए जिन गतिविधियों को कराया जाए, उससे बच्चों के व्यवहार में परिवर्तन परिलक्षित होना चाहिए। अभिभावकों के सम्मुख मेरी सीख कापी को दिखाकर बच्चे फीडबैक ले सकते है। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने बताया कि समय सारिणी अनुसार बाइस सत्रों का संचालन सुनिश्चित किया जाय, जिससे बच्चों में जीवन कौशल को विकसित किया जा सके। ब्लॉक कोआर्डिनेटर निक्की ने बताया कि सुगमकर्ता सभी बच्चों को बराबर अवसर प्रदान कर जीवन कौशल का विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.