बरेली, मई 4 -- बरेली। रामपुर बाग स्थित आनंद आश्रम के सत्संग भवन में श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक श्वेताभ महाराज ने कहा कि मानव जीवन प्राप्त होने पर मन, बुद्धि, चित्त, अहंकार पर सभी को नियंत्रण रखना चाहिए। जीवन को सुखमय बनाने के लिए भगवान की भक्ति में लीन रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि धर्म वही है जो भगवान की भक्ति का मार्ग प्रशस्त करें। संकीर्तन में भजनों पर श्रद्धालु झूमने लगे। सुबह के सत्र में नेमीशरण्य से पधारे आचार्य धर्मेंद्र महाराज ने प्रवचन दिया। अध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मंत्री अनिल अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, शशि कांत मोदी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भागवत कथा में शुकदेव जन्म व अमर कथा का हुआ विस्तार से वर्णन यह भी पढ़ें- भागवत कथा श्रवण करने वालों का कल्याण करती है- डॉ धरणीधर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...