बलिया, अप्रैल 20 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के दशवत ब्रह्ममंदिर पर चल रहे राधा-कृष्ण सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन सोमवार को सुबह से ही मंडप परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शाम की आरती में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, इस दौरान संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके पूर्व रविवार को वैदिक विधि से पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, जलाधिवास, अन्नाधिवास आदि धार्मिक अनुष्ठान हुआ। प्रवचन में बीती रात वृंदावन से आए भागवताचार्य विशाल भागवत ने बताया कि श्रीमद्भागवत केवल एक कथा नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक ग्रंथ है। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं उनके करुणा, प्रेम और भक्तों के प्रति समर्पण का संदेश है। कथा को गति देते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.