मेरठ, फरवरी 28 -- सरधना। सरधना नगर में भव्य एवं दिव्य ऐतिहासिक श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का पांचवा दिवस परम पूज्य आचार्य 108 श्री भारत भूषण महाराज जी के सानिध्य मे बड़े ही उल्लास के साथ प्रारम्भ हुआ। शुक्रवार को महाराजश्री ने बताया कि हम सभी को अपने जीवन को सफल बनाने के लिए वैराग्य की भावना सदैव मन में रखनी चाहिए। प्रवचन के बाद राजा सोमप्रभा एवं राजा श्रेयांश द्वारा मुनि आदिनाथ को आहार कराया गया। दोपहर में जैन नाटिका का भव्य मंचन किया गया। इसमें भरत बाहुबली युद्ध का सुंदर मंचन हुआ। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भजन संध्या में देश के जाने माने जैन भजन कलाकार रुपेश जैन इंदौर वालों ने शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान साधर्मी वात्सल्य का आयोजन हुआ जिसके लाभार्थी सतीश जैन, ऊषा जैन, अमित जैन, वेणी जैन रहे। शाम की महाआरती के ...