कन्नौज, मार्च 14 -- कन्नौज। गोलकुआं रोड पर स्थित शहीद चंद्रभान सिंह मेमोरियल एकेडमी के छात्रों ने तिर्वा क्रासिंग समेत अन्य जगहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों को मोबाइल के होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया। तिर्वा क्रासिंग, बस स्टैंड, अंधी मोड़, मंडी समिति सहित अन्य जगहों पर छात्र सत्यम, कृष्णा, अंश, अर्नव, अखंड, दिव्यांशू, हर्ष, शिवा, आयुष, अमित, अनूप ने मोबाइल के प्रति लोगों को जागरूक करने की कोशिश की। कहा कि मोबाइल हर किसी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। छात्र से लेकर अभिभावक तक खाली समय में मोबाइल के बिना नहीं रह सकते, यह उनके जीवन के लिए खतरा बनता जा रहा है। जबकि छात्रों पर मोबाइल का दुष्प्रभाव पड़ता है। छात्र इससे तमाम अच्छी चीजों को सीखने के अलावा तमाम गलत एप्लीकेशन पर चले जाते हैं, जो कि उनके लिए काफी हानिकारक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.