रांची, दिसम्बर 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। गीता परिवार की ओर से रविवार को रांची विश्वविद्यालय परिसर स्थित आर्यभट्ट सभागार में गीता मैत्री मिलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राज्य के सैकड़ों साधकों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षक प्रस्तुति संगीतमय गीता पारायण रही। इसका सुंदर गायन 'लर्न गीता' कार्यक्रम की संचालिका ज्योति शुक्ला एवं कविता वर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन गीता परिवार झारखंड टीम ने अनुशासित वातावरण में किया, जिसकी तैयारियों में लगभग 100 कार्यकर्ता डेढ़ महीने से लगे थे। डॉ. संजय मालपाणी ने अपने संबोधन में कहा कि भगवद्गीता हमारे जीवन को नई दृष्टि देती है। यह विपरीत परिस्थितियों के क्रम में मिली चुनौतियों में स्थिरता, संबंधों में समत्व और कर्म में दक्षता का ज्ञान देती है। उन्होंने इसे युवाओं के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.