संतकबीरनगर, अप्रैल 3 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खलीलाबाद के पुराने रोडवेज परिसर में गुरुवार को भव्य राम कथा के शुभारंभ शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा के साथ नगर क्षेत्र भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। कथा व्यास गोरख नाथ मिश्र ने कहा कि राम कथा जीवन जीने की सर्वोत्तम कला हैं। उन्होंने कहा कि राम कथा मानव जीवन के हर संकट का समाधान प्रस्तुत करती है और आत्मा को परम शांति की ओर ले जाती है।उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब मानवीय मूल्यों का क्षरण हो रहा है, तब राम का चरित्र हमें सत्य, मर्यादा, कर्तव्य और समर्पण की प्रेरणा देता है। राम कथा का श्रवण करना केवल पुण्य अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मा के परिष्कार और अंतर्मन की जागृति का मार्ग है। कथा के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रसंगों का अत्यंत जीवंत वर्णन किया, जिससे श्रोताग...