बेगुसराय, मार्च 2 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। आशीर्वाद रंगमंडल बेगूसराय की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन लवहरचक स्थित बेगूसराय प्राइवेट आईटीआई के सभागार में किया गया। बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि होली रंगों का त्योहार यह पर्व हमें जीवन के हर रंग से रूबरू कराता है। सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार सिंह ने कहा कि होली हमारे सनातन का प्रतीक है। मौके पर कलाकारों की ओर से प्रस्तुत होली गीत,जोगीरा पर लोग झूमते रहे। धन्यवाद ज्ञापन अमित रौशन ने किया। मोके पर बीजेपी नेता ललन प्रसाद सिंह, बबन कुमार पवन, चित्रकार सीताराम, रंग निर्देशक अवधेश, चिकित्सक डॉ. रंजन चौधरी, डॉ. बलवन कुमार, बाइट कंप्यूटर निदेशक संजय कुमार सिंह, रंगकर्मी कुमार अभिजीत मुन्ना आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...