रिषिकेष, मई 15 -- परमार्थ निकेतन में श्री रामचरित मानस कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास मुरलीधर महाराज ने कहा कि कथा जीवन के सारे दुखों को दूर कर आनंद प्रदान कराती है। शुक्रवार को 34 दिवसीय कथा का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि मानस कथा जीवन से भागना नहीं, बल्कि जीवन में रहते हुए जीवन के बंधनों से मुक्त होना सिखाती है। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य मैं से हम की यात्रा पर निकल पड़ता है, वहीं से जीवन में मानस आरंभ होता है। यही कथा हमें स्मरण कराती है कि हमारा अस्तित्व अकेला नहीं, बल्कि ईश्वर, प्रकृति और समस्त सृष्टि से जुड़ा हुआ है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर कहा कि पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में देखना ही सनातन संस्कृति का शाश्वत संदेश है। कथा व्यास मुरलीधर महाराज न...