जीवन के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए एकाग्रता और दृढ़ता आवश्यक: कर्नल होपेंद्र
मेरठ, जून 4 -- 22 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी मेरठ के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-255 के तीसरे दिन गुरुवार को कैडेट्स को विभिन्न सैन्य एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के दौरान एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने पीआई स्टाफ के निर्देशन में पॉइंट .22 डीलक्स राइफल से फायरिंग का अभ्यास किया। इस अवसर पर कमांडेंट कर्नल होपेंद्र ठाकुर ने कहा कि एकाग्रता, अनुशासन और दृढ़ता केवल फायरिंग में निशाना साधने के लिए ही नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भी आवश्यक हैं। उन्होंने कैडेट्स को आत्मविश्वास के साथ अपने उद्देश्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर की कार्रवाई का अभ्यास किया तथा मैप रीडिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- एनसीसी शिविर में कैडेटों ने सीखे सैन्य कौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.