जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रबंधन की है आवश्यकता : प्रो. दास
दरभंगा, अगस्त 18 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। प्रबंधन की आवश्यकता जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में है। समय प्रबंधन, वित्त प्रबंधन, उपलब्ध संसाधनों का समुचित प्रबंध कर सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने का प्रयास हम सभी करते हैं। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग में एमबीए के नए सत्र 2026-28 के छात्रों के दीक्षारम्भ कार्यक्रम में पूर्व विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. बीबीएल दास ने उक्त बातें कही। बतौर मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रो. दास ने कहा कि प्रबंधन में मास्टर डिग्री प्राप्त कर आप सभी भविष्य में अच्छे प्रबंधक बन राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें, ताकि देश 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष सह निदेशक डॉ. राजकुमार साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.