जीवन के उद्देश्य की सार्थक खोज पर कार्यशाला आयोजित
कोडरमा, मई 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में "जीवन के उद्देश्य की सार्थक खोज" विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यशाला में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। मंच संचालन प्रशिक्षु पूजा कुमारी ने किया, जबकि सहायक प्राध्यापक डॉ. मनीष पासवान ने विषय प्रवेश कराया।कार्यक्रम के दौरान समन्वयक विनोद यादव ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से प्रशिक्षुओं को विभिन्न विद्वानों के उदाहरणों के जरिए जीवन के उद्देश्य एवं उसके महत्व की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- एलबीएसएम कॉलेज में कॅरियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन, 250 विद्यार्थी हुए लाभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.