जीवन के अनुभव साझा कर विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र दिया
गाज़ियाबाद, सितम्बर 8 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। एसीपी कविनगर की जिम्मेदारी संभाल रहे आईपीएस अधिकारी सोमवार को सेठ मुकुंदलाल इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें सफलता के मंत्र बताए। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के अनुभव, कार्यशैली, चुनौतियों और संघर्षों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत करने, अनुशासन में रहने, सकारात्मक सोच रखने और अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। एसीपी अभय डागा ने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना और उसे प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करना जरूरी है। परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.