रिषिकेष, अप्रैल 16 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास-विकास के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित निशुल्क पुस्तक मेले में शिरकत की। उन्होंने अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न ज्ञानवर्धक पुस्तकों का चयन कर अध्ययन के प्रति अपनी जिज्ञासा को और प्रबल किया। गुरुवार को श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में आयोजित निशुल्क पुस्तक मेले में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास के 100 से अधिक छात्र छात्राएं पहुंचे। विवि के गणित विभाग के प्रो. प्रो.गौरव वार्ष्णेय, विद्यालय प्रबंधक प्रो. गौरव वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने छात्र छात्राओं का मेले का भ्रमण करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व एवं अवसरों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- डीआईओएस ने पुस्तक मेले का किया उद्घाटन प्रो गौरव वार्ष्णेय ने बताया कि ...