मेरठ, मार्च 1 -- सरधना। नगर में भव्य एवं दिव्य ऐतिहासिक श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का छठा दिन शनिवार को परम पूज्य आचार्य 108 श्री भारत भूषण महाराज के सानिध्य में बड़े ही उल्लास के साथ प्रारम्भ हुआ। सौधर्म इंद्र इन्द्राणी भगवान के माता पिता कुबेर यज्ञनायक इंद्र व इंद्रानियों ने पंडित अरविन्द शास्त्री के सानिध्य में शांतिधारा, नित्य अर्चना, जाप्य अनुष्ठान, तप कल्याणक पूजन की क्रिया की गई। महाराजश्री ने बताया की पंच कल्याणक पर्व पाषाण से परमात्मा बनने का क्रियान्वयन है जिसके लिए आत्म शुद्धि परम आवश्यक है। कहा कि जीवन की शुद्धता हमें परमात्मा के निकट ले जाती है। दोपहर में आचार्य श्री भरत भूषण महाराज द्वारा केवल ज्ञान की क्रियाएं एवं सूर्य मन्त्र क्रिया कराईं। कार्यक्रम में हरिद्वार से आचार्य पवन दत्त का कमेटी ने स्वागत किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.