रिषिकेष, मई 9 -- डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अंग्रेज़ी विषय हेतु "क्षमता आधारित मूल्यांकन" विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। जिसमें शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, गतिविधि आधारित अधिगम तथा नवीन मूल्यांकन प्रणाली से जोड़ने के लिए जानकारियां दी गई। शनिवार को डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने सहभागिता की। दयावती मोदी अकादमी मोदीपुर, रामपुर यूपी की प्रधानाचार्या सुमन तोमर ने क्षमता आधारित शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक आधारित जानकारी देना नहीं, बल्कि उनमें सोचने, समझने, विश्लेषण करने तथा ज्ञान को व्यवहारिक जीवन में लागू करने की क्षमता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति एवं आधुनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.