रुडकी, जुलाई 29 -- धनौरी, संवाददाता। हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज, धनौरी में भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली की ओर से स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन और युवा भारत विषय पर गोष्ठी में मुख्य वक्ता गुरुकुल कांगड़ी विवि के प्रो. अंकित सैनी ने कहा जीवन का वास्तविक आनंद भौतिक सुख-सुविधाओं में नहीं, बल्कि आत्मिक शांति, सेवा और संस्कारों में निहित है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई और आज भी युवा पीढ़ी के प्रेरणास्रोत हैं। गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय, चकराता के डॉ. मुकेश गुप्ता ने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य और दृढ़ संकल्प से कम समय में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...