जीवन का उद्देश्य सिर्फ शादी नहीं, हुनर निखारें किशोरियां
बहराइच, जून 10 -- बहराइच,संवाददाता। किशोरियों में आत्मविश्वास और सकारात्मक शारीरिक छवि विकसित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता पर जोर दिया गया।कार्यक्रम में चिलवरिया की 17 वर्षीय पीयर एजुकेटर काजल ने कहा कि नशे की प्रवृत्ति से लड़कियों की पढ़ाई अधूरी रह जाती है। दहेज प्रथा पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि इससे लड़कियों की योग्यता नजरअंदाज हो जाती है।पीयर एजुकेटर आराधना ने कहा कि किशोरियों को अपने रंग-रूप और कद-काठी को लेकर हीनभावना नहीं रखनी चाहिए। जीवन का उद्देश्य सिर्फ शादी करना नहीं है, बल्कि अपने हुनर को निखारकर समाज में आगे बढ़ना है।मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने किशोरियों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.