भागलपुर, मई 1 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के जयनगर भगवती स्थान में आयोजित संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रीधाम वृंदावन से पधारी कथा वाचिका प्रीति किशोरी ने गजेंद्र मोक्ष, राजा बलि और भक्त प्रहलाद की कथा विस्तार से सुनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान जीव पर भी दया करते हैं। जब हाथी के ऊपर संकट आया तब प्रभु आकर संकट को दूर किया। जीवन का आधार है केवल भक्ति। जो भक्ति करते हैं उनका कल्याण होता है।कथा के दौरान भक्ति संगीत की प्रस्तुति के दौरान श्रोता भक्ति से ओत-प्रोत हो झूमते रहे। इस दौरान वामन भगवान और नरसिंह भगवान की आकर्षक झांकी निकाली गई। यह भी पढ़ें- संगितमय भागवत कथा में लग रहे श्रोता की भीड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...