मेरठ, मई 9 -- दादा-दादी का प्यार सबसे अनमोल उपहार होता है। बुजुर्ग हमारे जीवन का अनुभव और ज्ञान का खजाना होते हैं। वह हमारे छोटे-छोटे हाथ कुछ समय के लिए थामते हैं लेकिन हमारे दिलों में हमेशा के लिए बस जाते हैं। उन्हीं दादा दादी व नाना नानी को सम्मानित करने के लिए शनिवार को स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल (मदर विंग) ने ग्रैंड पैरेंट्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी, प्रधानाचार्य कमल दीवान, प्रधानाचार्या प्रमोद राजपूत, मुख्य अतिथि भूतपूर्व चेयरपर्सन उमा रस्तोगी, सुधा चौहान, नीना रस्तोगी के साथ रिबन काटकर किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर में दादा-दादी व नाना-नानी सम्मान समारोह आयोजित अंत में विजेता दादा-दादी, नाना-नान...