जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के बताए उपाय
चाईबासा, मई 18 -- नोवामुंडी,संवाददाता। अस्पताल एवं ओएचएस गतिविधियों के अंतर्गत टीएमएच-नोवामुंडी द्वारा विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जेडीटीटीआई, विभिन्न शॉप फ्लोर तथा समीपवर्ती सरबिल गांव में जागरूकता कार्यक्रम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। नोवामुंडी के जेआरडीटीटीआई / सीडब्ल्यूएस विभाग के कर्मचारियों के बीच उच्च रक्तचाप विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उच्च रक्तचाप के लक्षण, प्रकार, परिवर्तनीय एवं अपरिवर्तनीय जोखिम कारक तथा जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस सत्र में लगभग 60-65 कर्मचारियों के साथ महिला एवं संविदा कर्मी ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमला शंकर चटर्जी, वरिष्ठ रजिस्ट्रार एवं डॉक्टर-इन-चार्ज, ओएचएस, टीएमएच नोवामुंडी द्वारा किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.