आजमगढ़, फरवरी 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में सोमवार को श्री अग्रसेन राजकीय महिला महाविद्यालय में जिला विज्ञान क्लब की ओर से स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे आस-पास के वातावरण में बढ़ते प्रदूषण, जल संकट, और गंदगी के कारण न केवल पर्यावरण, बल्कि हमारे स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। पर्यावरण विषय केवल चर्चा का विषय नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व, हमारे भविष्य और आने वाली पीढ़ियों के जीवन से जुड़ा हुआ है। पर्यावरण केवल हमारे चारों ओर की हवा, पानी और पेड़-पौधों तक सीमित नहीं है, यह हमारी जीवनशैली, हमारी आदतों और हमारी सोच से भी जुड़ा है। जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. विनय कुमार सिंह ने कहा कि यदि ...