हाजीपुर, अप्रैल 3 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता खाड़ी देश में चल रहे युद्ध का असर अब जीवनरक्षक दवाओं पर भी पड़ने लगा है। घर में बीमार माता-पिता और परिजनों के हर माह दवा खरीदने वाले ग्राहकों की जेब पर यह भारी पड़ने लगा है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की पड़ताल में यह बात निकलकर सामने आई कि हर महीने की दवा खरीद में करीब 10 से 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। हरदम उपयोग में आने वाली दवाएं जैसे आंख की दवा, खांसी की दवा, बुखार की दवा और नसों की झनझनाहट, विटामिन की गोलियों के दाम में यह बढ़ोत्तर दिख रही है। हाजीपुर के अनवरपुर के रहने वाले राजू महतो ने बताया कि प्रत्येक महीने में अपने पिताजी का दवा खरीदता हूं। करीब 600 रुपया की खरीददारी महीने की होती है। इस माह जब दवा लेने पहुंचा तो उसी दवा के लिए 680 रुपए देने पड़े। इस संबंध में हाजीपुर सदर अस्पताल क...