लखनऊ, मार्च 31 -- आम आदमी की जेब पर एक और बोझ पड़ने जा रहा है। पहली अप्रैल से 767 जरूरी दवाओं की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत इजाफा होगा। राष्ट्रीय मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने जीवनरक्षक दवाओं की कीमतों में इजाफा किया है। जिससे मरीजों की मुश्किलें बढ़ेंगी। खासतौर पर वे मरीज जो लंबे समय से दवाओं पर निर्भर हैं। उन्हें इस बढ़ोतरी का सीधा असर झेलना पड़ेगा। राजधानी में करीब 4000 से अधिक फुटकर व 3000 हजार थोक दवा की दुकानें हैं। इनमें प्रतिदिन करोड़ों रुपये की दवाओं का कारोबार होता है। लखनऊ के आस-पास के जिलों में भी दवाओं की आपूर्ति की जा रही है। दवा विक्रेता वेलफेयर समिति के अध्यक्ष विनय शुक्ला ने बताया कि जिन दवाओं की कीमतों में वृद्धि होगी, उनमें एंटीबायोटिक, ब्लड प्रेशर, शुगर, दर्द निवारक, बुखार और दिल समेत अन्य गंभीर बीमारियों से जुड़ी दवाएं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.