बरेली, अप्रैल 20 -- जीवनधारा पुनर्वास एवं शोध संस्थान में शनिवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण किया गया। संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अमिताभ मिश्रा ने बताया कि बरेली मंडल में पहली बार दिव्यांग छात्र एवं छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। डॉ. अमिताभ ने बताया कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के माध्यम से आयुष सक्सेना, राधिका वर्मा और साक्षी ने 10वीं की परीक्षा पास कर परिजनों और संस्थान का मान ब़ढ़ाया। उन्होंने कहा कि यह बरेली मंडल में पहली बार हुआ है कि विशेष बच्चों ने दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस मौके पर सभी सफल छात्र-छात्राओं को अंक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।इस यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट योगदान देने वाले छह शिक्षक लखनऊ में सम्मानित दौरान संस्थान की निदेशिक...