गोपालगंज, दिसम्बर 2 -- कुचायकोट,एक संवाददाता। राज्य सरकार ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जीवनदीप मैटरनिटी कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसका मुख्य लक्ष्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव की सुविधा, नवजातों को गुणवत्तापूर्ण देखभाल और मातृ व शिशु मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाना है। यह योजना सीएचसी और पीएचसी स्तर पर लागू की जाएगी। जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। कार्यक्रम के तहत सभी डिलीवरी प्वाइंट, लेबर रूम, एसएनसीयू और एनबीएसयू को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, नर्स और एएनएम को विशेष प्रशिक्षण मिलेगा, ताकि सेवा मानकों में एकरूपता लाई जा सके। योजना का उद्देश्य केवल तकनीकी सुधार तक सीमित नहीं है, बल्कि गर्भवती महिलाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.