विकासनगर, जनवरी 2 -- लाइन जीवनगढ़ के आबादी क्षेत्र में लगाए जा रहे मोबाइल टावर के विरोध में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टावर के रेडिएशन से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। तहसील मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि एक निजी संचार कंपनी की ओर से कृषि भूमि में मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। जिस खेत में टावर लगाया जा रहा है, वहां राजकीय प्राथमिक भी विद्यालय है। इसकी शिकायत पहले भी प्रशासन से की जा चुकी है, बावजूद टावर निर्माण कार्य जारी है। बताया कि टावर से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का खतरा पैदा हो गया है। टावर से निकलने वाली किरणों से आसपास रहने वाले परिवार गंभीर बिमारियों की जद में भी आ सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.