जीवनगढ़ में पेयजल संकट पर ग्रामीणों ने जल संस्थान का दफ्तर घेरा
विकासनगर, जून 27 -- राकेश खत्री जीवनगढ़ क्षेत्र में लगातार बनी पेयजल समस्या और नए कनेक्शन लेने में आ रही दिक्कतों से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को भोजवाला स्थित जल संस्थान के दफ्तर का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते दो माह से पेयजल संकट गहराया हुआ है, बावजूद इसके जिम्मेदार उनकी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गांव के कई घरों में लंबे समय से नल सूखे पड़े हुए हैं।
जल संकट का प्रभाव घेराव करने वाले ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी फरमान अहमद ने बताया कि जीवनगढ़ की करीब 15 हजार की आबादी बीते दो माह से पेयजल संकट से जूझ रही है। पंचायत के आधे घरों में लो प्रेशर की समस्या बनी हुई है। कई बार तीन से चार दिन तक पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो जाती है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल की समस्या भी बढ़ती जा रही है। पूरे गांव के किसी भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.