मोतिहारी, जनवरी 11 -- पीपराकोठी, एक संवाददाता। जीवधारा से अपहृत एक व्यवसायी की पुत्री को पुलिस ने मठबनवारी से बरामद कर लिया है। इस मामले में लड़की के पिता ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के व्यवसायी ने बताया अपने परिवार के साथ जीवधारा में व्यवसाय करता है। उनकी पुत्री शाम को किसी काम के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। पिता के आवेदन पर पुलिस ने जीवधारा के प्रेम राम, उमेश राम, उमेश राम की पत्नी और संदीप राम को नामजद आरोपी बनाया। पुलिस ने तत्काल छापेमारी अभियान चलाया। इसी अभियान के तहत लड़की को मठबनवारी से बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि आगे की कानूनी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.