सहरसा, मार्च 6 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के बेहट ड्योढ़ी स्थित जीवछ मंदिर से मंगलवार को चोरों ने भगवती का लगभग 400 ग्राम चांदी का झांप चोरी कर लिया। मंदिर समिति के सदस्य रौशन कुमार सिंह ने सोनवर्षा राज थाने में लिखित आवेदन देकर चोरी गई झांप बरामदगी की मांग करते हुए चोरों के खिलाफ कानूनी कारवाई करने की मांग किया है।घटना के बाद सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के निर्देश पर सोनवर्षा राज थाना पुलिस ने बुधवार को मंदिर पहुंचकर जांच पड़ताल किया।जानकारी अनुसार बेहट ड्योढ़ी के कुलदेवी जीवछ माता के मंदिर में प्रत्येक दिन की तरह पुजारी मंगलवार की सुबह पूजा अर्चना करने के बाद चले गए। जब वह बुधवार की सुबह पूजा-अर्चना करने आए तो देखा की भगवती के बेशकिमती सिंहासन में झांप नहीं है ।जिसके बाद परिवार के लोगों को सूचन...