पूर्णिया, अप्रैल 17 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।आस्था, विश्वास और लोक परंपरा के प्रतीक जीवछ पोखर में आयोजित चार दिवसीय सिरवा मेला शुक्रवार को विधिवत रूप से संपन्न हो गया। मंगलवार से शुरू हुए इस मेले में चार दिनों तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने पवित्र पोखर में स्नान कर मंदिर में पूजा-अर्चना की और संतान प्राप्ति सहित विभिन्न मनोकामनाएं मांगीं। मेले में विशेष रूप से निःसंतान दंपत्तियों की अधिक भागीदारी देखने को मिली। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने पर संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचे और स्नान, पूजा तथा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। यह भी पढ़ें- बरलंगा में मंडा पूजा मेला में उमड़ा आस्था का सैलाब मेले की सबसे प्रमुख परंपरा 'जीव के बदले जीव' रही, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.